फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर हमला

स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर हमला

Tue, 02 Apr 2019 02:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर हमला
स्कूल में प्रधानाचार्य पर किया हमला, दी धमकी
विज्ञापन

कर्नलगंज स्थित मेरी लूकस स्कूल का मामला
सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कचहरी रोड पर स्थित मेरी लूकस स्कूल में प्रधानाचार्य पर उनके ही कक्ष में घुसकर हमला किया गया। साथ ही इस्तीफा देने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. मिस एल आर एंथोनी, मेरी लूकस स्कूल एंड कॉलेज की प्रधानाचार्य हैं। उनका आरोप है कि 29 मार्च को उनके कक्ष में कुछ लोग जबरन घुस आए। फिर इस्तीफा देने का दबाव बनाया। विरोध पर हाथापाई पर उतारू हो गए। स्टाफ ने बीचबचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उनका आरोप है कि कॉलेज के कुछ अध्यापक व कर्मचारी उन पर दबाव बनाकर त्यागपत्र दिलवाना चाहते हैं। पूर्व में भी वह उनके साथ अभद्र व्यवहार कर चुके हैं जिसकी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मामले की शिकायत कर्नलगंज थाने में दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि उनकी तहरीर पर नील ल्यूक, अमर अहमद, अकबर खान, एचएन सहाय, आईए सिद्दीकी, आशीष व्हीलर व समीर मोसेस पर हमला व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed