{"_id":"5c76fe26bdec227376728e65","slug":"51551302182-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये हड़पे, पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये हड़पे, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये हड़पे, पांच पर रिपोर्ट
0 मदरसा के विकास के लिए आए थे 25 लाख
प्रयागराज। करेली में करामत की चौकी के पास एक मदरसे के लिए आए 25 लाख रुपये हड़प लिए गए। मदरसे के प्रबंधक वसीउल्लाह समेत उनके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर हुए जांच शुरू कर दी है।
करेली के मनोहर दास बगिया निवासी मो. सईद ने जीटीबी नगर करेली के वसीउल्लाह, मौलाना अब्दुल्लाह, मौलाना बिस्मिल्लाह, उम्मे हबीबा और फैज अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सईद का आरोप है कि वह करेली में सालेहात एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी महमूदाबाद के प्रबंधक थे, जो कई शैक्षिक संस्थाओं को चलाती है। मदरसे के विकास के लिए 2012 में सरकार की ओर से 25 लाख रुपये आए थे। इसके बाद वसीउल्लाह ने अन्य के साथ मिलकर फर्जी हलफनामा, फर्जी हस्ताक्षर और फोटो लगाकर उनसे इस्तीफा लिखवा लिया और पूरे पैसे हड़प गए। जब उन्होंने पड़ताल की तो धमकी और गालीगलौज भी की गई। उन्होंने थक हारकर करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।