फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अभी तक ब्लॉक नहीं हुई आरआरबी की फर्जी वेबसाइट

अभी तक ब्लॉक नहीं हुई आरआरबी की फर्जी वेबसाइट

Fri, 08 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अभी तक ब्लॉक नहीं हुई आरआरबी की फर्जी वेबसाइट
ब्लॉक नहीं हुई आरआरबी की फर्जी वेबसाइट
विज्ञापन

0 उत्सुकता वश तमाम लोगों ने बृहस्पतिवार को देखी आरआरबी की फर्जी वेबसाइट
0 आईपी एड्रेस की मदद से वेबसाइट बनाने वाले लोगों को तलाश रही है साइबर सेल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की फर्जी वेबसाइट अभी तक ब्लॉक नहीं की जा सकी है। बृहस्पतिवार को भी फर्जी वेबसाइट लोगों द्वारा खोली जाती रही। जबकि उम्मीद इस बात की जताई जा रही थी कि फर्जी वेबसाइट का मामला सामने आने पर इसे अब ब्लॉक कर दिया जाएगा। तमाम लोगों ने उत्सुकता वश भी आरआरबी की अधिकृत एवं फर्जी वेबसाइट खोल कर देखी।
दरअसल साइबर शातिरों द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की अधिकृत वेबसाइट का क्लोन बना दिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही आरआरबी कार्यालय में हड़कंप मच गया। क्योंकि आरआरबी इलाहाबाद की अधिकृत वेबसाइट www.rrbald.gov.in है। रेलवे से जुड़ी तमाम नियुक्तियों, परीक्षाफल, नोटिस आदि की जानकारी इसी अधिकृत वेबसाइट से दी जाती है। पिछले कुछ दिनों से साइबर शातिरों ने इसी वेबसाइट का क्लोन www.rrbald.co.in तैयार कर दिया। आरआरबी के सचिव सुरेंद्र कुमार ने इसकी धूमनगंज थाने में एफआईआर भी बुधवार को दर्ज करवाई। इस मामले की जांच यूपी पुलिस साइबर सेल कर रही है। चर्चा है कि इस फर्जी वेबसाइट को बनाने वाले लोगों को पकड़ने के लिए ही अब तक इस वेबसाइट को ब्लॉक नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अगर इस वेबसाइट को ब्लॉक करती है तो उसे बनाने वाले लोगों को ढुंढने में दिक्कत हो सकती है। इसके आईपी और डोमेन एड्रेस की मदद से ही संबंधित साइट बनाने वाले लोगों तक पहुंचा जा सकता है। हालांकि अभी साइबर सेल से जुड़े लोगों ने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब मामला पुलिस के पास है। थाने में एफआईआर भी दर्ज है। ऐसे में अब जो भी करना है वह पुलिस ही करेगी। हमने अभ्यर्थियों को आगाह कर दिया है कि वे फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल न करे। सिर्फ आरआरबी की अधिकृत वेबसाइट से ही सूचनाएं ली जाएं।
विज्ञापन


लोगों ने कहा, हूबहू है आरआरबी की फर्जी वेबसाइट
0 आरआरबी की फर्जी वेबसाइट का मामला सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को तमाम प्रतियोगी छात्रों के साथ अन्य लोगों ने यह वेबसाइट देखी। राजरूपपुर में रहने वाले इंजीनियरिंग छात्र अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि आरआरबी की अधिकृत और फर्जी वेबसाइट हूबहू है। सलोरी की शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने भी यह बात दोहराई। कहा कि उन्हें समाचार पत्र पढ़कर ही मालूम पड़ा कि अधिकृत वेबसाइट में जीओवी डॉट इन और कामर्शियल वेबसाइट में सीओ डॉट इन टाइप करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed