फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छतनाग घाट पर नदी में उतराता मिला छात्र का शव

छतनाग घाट पर नदी में उतराता मिला छात्र का शव

Tue, 23 Apr 2019 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
छतनाग घाट पर नदी में उतराता मिला छात्र का शव
छतनाग घाट पर नदी में उतराता मिला शव
विज्ञापन

प्रयागराज। तीन दिन पहले गंगा में डूबे छात्र का शव सोमवार को झूंसी के छतनाग घाट पर गंगा में उतराता मिला। तीन दिन पहले एनडीए की परीक्षा देने शहर आया मऊ मऊ के घोसी स्थित सेमरी जमालपुर गांव का रहने वाला प्रिंस राय पुत्र संपूर्णानंद राय नहाते वक्त गंगा में डूब गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी लेकिन कुछ पता नहीं चला। इससे पहले रीवा के मऊगंज पकरा गांव निवासी अभिनव पांडेय(17) भी नहाते वक्त गंगा में डूब गया था जिसका शव कुछ देर बाद गोताखोरों ने निकाल लिया था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को झूंसी के छतनाग घाट पर एक शव नदी में उतराता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर दारागंज पुलिस भी पहुंची और तब पता चला कि शव प्रिंस का है। पुलिस ने बताया कि घरवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे ऐसे में लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed