फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बाइकसवार दो युवकों ने किया था हमला

बाइकसवार दो युवकों ने किया था हमला

Fri, 15 Mar 2019 01:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाइकसवार दो युवकों ने किया था हमला
बाइकसवार दो युवकोें ने किया हमला?
विज्ञापन


भाजपा नेता पर बमबाजी-फायरिंग का मामला
देर रात घटनास्थल से बरामद किया गया बम

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन स्थित केपी कॉलेज के पास भाजपा नेता पर बमबाजी फायरिंग के मामले में पुलिस को बाइकसवार दो संदिग्धों की तलाश है। जो घटना के कुछ मिनटों बाद ही तेजी से सीएमपी की ओर जाते दिखे हैं। फिलहाल उनकी तलाश में बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस जुटी रही। उधर चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के दो घंटे बाद रात मेें ही पुलिस को मौके से एक बम भी बरामद हुआ।

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव जार्जटाउन में रहते हैं। इन दिनों केपी कॉलेज के पास वह गेस्ट हाउस बनवा रहे हैं। उनका आरोप है कि बुधवार रात 10.30 बजे के करीब उन पर बम-गोलियों से हमला किया गया। मौके से .32 बोर के खोखे मिले थे। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस अफसरेां के भी हाथ-पांव फूल गए थे। देर रात भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात में मामला दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने फिर मोेके पर जाकर जांच पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इस दौरान पता चला कि घटना के कुछ मिनटों बाद ही बाइकसवार दो संदिग्ध सीएमपी की ओर तेजी से जाते दिखे हैं। हालांकि हमला करने वाले बदमाश यही थे, पुलिस अभी यह पुख्ता रूप से नहीं कह पा रही है। सूत्रों की मानें तो जिस सर्वेंट क्वार्टर में भुक्तभोगी नेता खाना खा रहे थे, वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे का मुंह घटना के वक्त दूसरी ओर था। उधर चौंकाने वाली बात यह है कि देर रात मौके से पुलिस को देशी बम बरामद हुआ। इसकी सूचना जांच पड़ताल कर लौट चुकी पुलिस को दो घंटे बाद मिली। बताया गया कि यह बम सर्वेंट क्वार्टर में रखी बाल्टी में पड़ा था। आरोप है कि हमले के दौरान यह बम खिड़की से होकर बाल्टी में जा गिरा। हालांकि मामले में जार्जटाउन पुलिस 24 घंटे बाद भी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed