फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हुक्काबार में चल रहा था नशे का कारोबार, मुकदमा

हुक्काबार में चल रहा था नशे का कारोबार, मुकदमा

Tue, 18 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
हुक्काबार में चल रहा था नशे का कारोबार, मुकदमा
प्रयागराज। शहर में चल रहे हुक्काबारों में से कई में चोरी छिपे नशे का कारोबार हो रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने एक ऐसे ही हुक्काबार में छापा मारकर नशीला पदार्थ बरामद करने का दावा किया है। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत हुक्काबार के तीन मालिकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धोबीघाट के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में क्लाउड नाम से हुक्काबार चलता है। यहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का जमावड़ा होता है। रविवार रात सीओ सिविल लाइंस मयफोर्स गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने हुक्काबार में छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक-युवतियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उधर पुलिस को देखते ही कर्मचारी भाग निकले। जांच पड़ताल में पता चला कि हुक्काबार तीन लोग पार्टनरशिप में चलाते हैं। पुलिस बरामद नशीला पदार्थ को कब्जे में लेकर थाने आई। इसके बाद हुक्काबार के तीनों पार्टनर आरिफ, शादाब व एक अन्य के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही बरामद पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed