{"_id":"5be73a58bdec22697f680b8f","slug":"41541880408-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना अफसर के बेटे को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायुसेना अफसर के बेटे को जेल
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जीवाड़े में रिटायर वायुसेना अफसर का बेटा गिरफ्तार
पिता ने कराया था केस, शहर के डॉक्टर भी हैं नामजद
फर्जीवाड़ा कर पागल घोषित करने की कोशिश का था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। फर्जीवाड़ा कर रिटायर वायुसेना अफसर पिता को पागल घोषित करने की कोशिश का आरोपी बेटा गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े जाने के दौरान उसने धूमनगंज पुलिस के सामने जमकर ड्रामा भी किया लेकिन उसकी एक नहीं चली। मामले में भुक्तभोगी रिटायर अफसर की बहू व शहर के जाने माने डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा भी आरोपी हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट से रोक है।
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी रामलाल विश्वकर्मा रिटायर वायुसेना अफसर हैं। पिछले साल नवंबर में उन्होंने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अपने ही बेटे अरविंद, बहू विद्योत्मा और डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा को नामजद किया था। आरोप था फर्जीवाड़ा कर उन्हें पागल घोषित करने की कोशिश की गई। मकान हड़पने की नीयत से ऐसा किया गया। तहरीर में यह भी आरोप था कि इसके लिए बेटे व बहू ने डॉ. कार्तिकेय शर्मा से जाली मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के दौरान उसने हार्ट अटैक होने की बात बताई। पुलिस उसे एसआरएन ले गई जहां पर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। हालांकि शाम तक स्थिति सामान्य हो गई जिसके बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई की। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। डॉक्टर समेत दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोर्ट से रोक है।