{"_id":"5b5f70d54f1c1bab7d8b5967","slug":"41532981461-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरी से पैर काटने की हुई थी कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरी से पैर काटने की हुई थी कोशिश
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिंदगी: आरी से पैर काटने की हुई थी कोशिश
धूमनगंज के भीटी में दबंगोें ने किया था तांडव
घायल युवक का एसआरएन में चल रहा है इलाज
मामले में अतीक का करीबी गुलफुल प्रधान भी नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज के भीटी में एक दिन पहले हुए विवाद में दंबगों ने दरिंदगी की इंतहा कर दी थी। उन्होंने दर्जनों राउंड फायरिंग तो की ही थी, आरी से युवक के पैर काटने की भी कोशिश थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब डॉक्टरों ने खून न बंद होने पर जख्मों की गहनता से जांच की। एसआरएन में भर्ती माजिद की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी गुलफुल प्रधान को भी नामजद कराया है।
अली अकबर धूमनगंज के भीटी असदुल्ल्लापुर निवासी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दिन में पड़ोसियों से उनका विवाद हुआ था। रात में आठ बजे के करीब पड़ोसी अकरम अपने बेटों अफान, सलमान, कबनैन के अलावा गुड्डू, लखनपुर प्रधान आलमदार व गुलफुल उर्फ रफीक प्रधान के असलहों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और फायरिंग करने लगे। इसके बाद उनके भांजे माजिद को घर के बाहर खींचकर पीटने लगे। वह अधमरा होकर जमीन पर गिरा तो आरोपी ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए स्कार्पियो से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल माजिद को एसआरएन ले जाया गया था जहां उसका इलाज चल रहा है। देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था।
माजिद के पैर में गहरे जख्म थे। खून न बंद होने पर जख्मों की गहनता से जांच करने पर सोमवार को पता चला कि माजिद का पैर किसी धारदार हथियार से काटने की कोशिश हुई थी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से ढेरों कारतूस के खोखों के साथ ही एक आरी भी मिली। जिसके बाद माना जा रहा है कि हमलावरों ने माजिद का पैर इसी आरी से काटने की कोशिश की। सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चंद्र ने बताया कि फिलहाल यही लग रहा है कि आरी से पैर काटने की कोशिश की गई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
भूमाफिया है अतीक का करीबी गुलफुल
पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद गुलफुल उर्फ रफीक प्रधान चिह्नित भूमाफिया है। वह अतीक अहमद का करीबी है। लंबे समय से वह फरार चल रहा है। उस पर दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन कब्जाने के भी मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों उसके बेेटोें को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दिन में भी हुआ था पिता-पुत्रों पर मुकदमा
पुलिस ने बताया कि माजिद पर हमले के आरोपी अकरम व उसके बेटों अफान, सलमान व कबनैन ने दिन में भी अली अकबर के परिवार पर हमला किया था। तब अली के साथ ही उसकी बहन सानो, बेटी इशरत, बेटे हसन को घर पर चढ़कर हमला किया गया था। अली की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कायम किया था।