फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अपह्त किशोरी के मामले में हाईकोर्ट का आदेश

अपह्त किशोरी के मामले में हाईकोर्ट का आदेश

Mon, 20 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
अपह्त किशोरी के मामले में हाईकोर्ट का आदेश
किशोरी से निकाह करने की साजिश में शानू की मां भी गिरफ्तार
विज्ञापन

0 पुलिस अफसरों की हाईकोर्ट में पेशी आज, नहीं मिल रही किशोरी
0 पप्पू बेली पुलिस के शिकंजे में, आबिद पर भी चलेगा साजिश का केस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अभी तक धूमनगंज से अपहृत किशोरी को तलाश नहीं पाए हैं। हालांकि, इस मामले में किशोरी से निकाह कराने में युवक शानू की मां अनवरी बेगम को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, इनमें तीन नामजद आरोपी हैं।
हाईकोर्ट ने 12 दिन पहले धूमनगंज इलाके से अपह्त किशोरी को बरामद कराने के लिए पुलिस अफसरों को सख्त आदेश दिए थे। इस मामले में एक बार अफसर पेश भी हो चुके हैं। सोमवार को फिर से एसएसपी और एसपी सिटी, धूमनगंज और खुल्दाबाद एसओ की पेशी है।
विज्ञापन

पुलिस शानू, लोहड़ा, अरशद और नौशाद तथा एक अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। किशोरी की मां का आरोप है कि शानू आबिद प्रधान के यहां नौकरी करता था। इसीलिए आबिद प्रधान भी किशोरी को अगवा कराने में शामिल है। वादी के इस बयान पर पुलिस आबिद प्रधान को भी अपहरण की साजिश में शामिल कर जेल में बी वारंट तामील कराएगी। इस बारे में एक दो दिन के अंदर अदालत में पुलिस की ओर से आवेदन किया जाना है। आबिद प्रधान के एक अन्य साथी पप्पू बेली कीभी किशोरी के अपरहण में साजिश की जानकारी मिली है। इसीलिए वह भी पुलिस के शिकंजे में आ गया है। किशोरी की तलाश में पुलिस इलाहाबाद के अधिकांश मोहल्लों में जानकारी कर चुकी है। आसपास के जिलों में भी उसे तलाशा जा रहा है। अन्य प्रांतों के को-आर्डिनेशन सेल में किशोरी की फोटो भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed