फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के घर लाखों की चोरी

हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के घर लाखों की चोरी

Thu, 11 Apr 2019 02:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के घर लाखों की चोरी
हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

परिवार के साथ सगाई समारोह में गए थे, इसी दौरान चोरों ने तोड़े ताले
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के न्याय विहार कालोनी सुलेमसराय में हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। वह परिवार के साथ सगाई समारोह में शरीक होने फूलपुर गए थे। नौ अप्रैल की रात जानकारी मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

न्याय विहार कालोनी सुलेम सराय के रहने वाले विजय कुमार कुशवाहा इलाहाबाद हाईकोर्ट में असिस्टेंट रजिस्ट्रार हैं। उनके ससुराल में नौ अप्रैल को सगाई समारोह था। वह आठ अप्रैल को ही परिवार के साथ फूलपुर चले गए थे। नौ को सगाई समारोह में शामिल होने के बाद विजय के भाई संजय वापस कालोनी में आ गए। उन्होंने देखा कि मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ है। उन्होंने तुरंत विजय को बताया। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद अंदर देखा गया। चोरों ने सभी कमरों को खंगाला था। रात में विजय वापस आ गए। चोर करीब दो लाख नकद और लाखों के जेवरात उठा ले गए थे। अन्य मंहगे सामान भी चोर उठा ले गए थे। आस पास के लोगों का कहना था कि दिन में सब ठीक था। संभवत: चोरों ने शाम होने के बाद चोरी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस पास के इलाकों में पूछताछ की गई। जो लड़के घर से गायब हैं, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। इस मामले में मुखबिरी का भी शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed