फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घर में नकब लगाकर जेवरात व नकदी चोरी

घर में नकब लगाकर जेवरात व नकदी चोरी

Wed, 18 Jul 2018 08:00 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
घर में नकब लगाकर जेवरात व नकदी चोरी
चोरों ने रात में एक घर में सेंध लगाकर नकदी समेत हजारों के जेवर उठा ले गए। सुबह परिजनों ने सामान बिखरा देखा तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। उधर दो अन्य ट्यूबवेल में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन वहां से चोरों को कुछ मिला नहीं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के विबियापुर निवासी बालमुकुंद पांडेय के घर में मंगलवार की रात को चोर घर के पीछे से नकब लगाकर घुस गए। इसके बाद संदूक में रखा 12 हजार रुपये समेत हजारों रुपये के जेवर उठा ले गए। सुबह जब घर के परिजन सोकर उठे तो देखा सामान बिखरा पड़ा था और संदूक टूटी पड़ी थी। बक्से से रुपये व जेवरात गायब देख परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सुचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। उधर पीड़ित बालमुकुंद पांडेय ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इसी क्रम में इसी गांव में सुरेश मौर्या व कमलेश मौर्या की ट्यूबवेल में चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया लेकिन कुछ मिला नहीं। एक ही रात को तीन अलग अलग जगहों पर नकबजनी होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना से पुलिस की रात की गश्त की पोल खुलती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed