फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ग्राहक सेवा केंद्र से रेल टिकट कालाबाजारी

ग्राहक सेवा केंद्र से रेल टिकट कालाबाजारी

Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र से रेल टिकट कालाबाजारी
रेलवे टिकट की अवैध खरीद, बिक्री करते एक गिरफ्तार
विज्ञापन

हनुमानगंज बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र से बेखौफ कर रहा था धंधा
मौके से पकड़े 14 हजार से अधिक मूल्य के 12 ई टिकट, पुराने आरक्षित काउंटर टिकट
दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो मोबाइल, 1270 रुपये आदि बरामद
इलाहाबाद। रेलवे के आरक्षित टिकट की खरीद बिक्री करने के आरोप में आरपीएफ इलाहाबाद सिटी(रामबाग) की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह हनुमानगंज बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक है। मौके से 12 ई टिकट, बड़ी संख्या में पुराने ई टिकट, आरक्षित काउंटर टिकट और 14.395 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ रामबाग आरपीएफ पोस्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।

रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) इलाहाबाद सिटी (रामबाग) के इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सूचना मिली थी कि हनुमानगंज बाजार स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र से रेल के आरक्षित टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर की अगुवाई में आरपीएफ टीम ने हनुमानगंज बाजार में छापा मारा। वहां ग्राहक सेवा केंद्र संचालक विनय प्रकाश केसरवानी मिला। उसे हिरासत में लेकर टीम ने जांच, पड़ताल के दौरान मौके से 14.395 रुपये कीमत के 12 नग ई टिकटों जिसमें तत्काल भी सम्मिलित हैं, पकड़े गए। मौके से दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, 2 मोबाइल,1270 रुपये भी बरामद किए गए। आरोपी संचालक विनय को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद टिकट और सामान की फर्द बनाई गई। कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव, कांस्टेबल शिव प्रसाद सोनी, ,अभिलेख कुमार राय, ज्ञानेंद्र सिंह व सीआईबी वाराणसी के संतोष कुमार राय व श्रीराम मिश्रा भी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed