फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भू-माफियाओं पर मुकदमा

भू-माफियाओं पर मुकदमा

Tue, 19 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
भू-माफियाओं पर मुकदमा
रामलोचन समेत चार भू-माफिया पर मुकदमा
विज्ञापन

-किसानों-दलितों की जमीन बिना नक्शा पास कराए बेच डाली
-दर्जनों लोगों को लगा चूना, एडीए के अफसर ने कराया केस
इलाहाबाद (ब्यूरो)। किसानों और दलितों को धमकाकर सस्ते में जमीन खरीदने के बाद एडीए से ले-आऊट पास कराए बगैर लोगों को जमीन बेचकर धोखाधड़ी के मामले में रामलोचन यादव समेत चार भू-माफियाओं के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एडीए के जोनल अधिकारी की तहरीर पर केस लिखकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। लोगों ने प्लाटिंग उजाड़ने के बाद हंगामा किया था जिसके बाद भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

एडीेए के दस्ते ने पिछले दिनों झलवा इलाके में 150 बीघा पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की थी। दर्जनों प्लाटिंग उजाड़ दी थी। लाखों रुपये की जमापूंजी लगाकर जमीन खरीदे वाले दर्जनों लोगों ने सड़क पर आकर विरोध जताया तो अफसरों ने उनकी शिकायत पर गौर करने के लिए कहा। एडीए के जोनल अधिकारी सुशील कुमार चौबे को जांच में पता चला कि भू-माफियाओं ने इलाके के किसानों तथा दलितों को धमकी देकर उनकी जमीन बेहद कम कीमत पर अपने गुर्गों के नाम लिखा ली। फिर जमीन की प्लाटिंग कर लोगों को ऊंची कीमत पर बेच डाली। भू-माफियाओं ने खरीद-फरोख्त में एडीए से ले-आऊट पास कराने के बारे में भी नहीं सोचा जबकि इसके बिना प्लाट अवैध माने जाते हैं। इस तरह यह लोगों से सरासर धोखाधड़ी है। भू-माफियाओं ने अपनी जेब भरने के चक्कर में दर्जनों लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। एडीए के जोनल अधिकारी की तहरीर पर धूमनगंज थाने में पूर्व विधायक विजमा यादव के भाई भू-माफिया रामलोचन यादव, मरियाडीह में रहने वाले फहीम, प्रीतम नगर के राजेश पाल सिंह, जीशान उर्फ जानू के खिलाफ एफआईआर लिखकर जांच और कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed