फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इंटर कालेज की छात्रा का शोहदे ने किया जीना हराम, शिकायत

इंटर कालेज की छात्रा का शोहदे ने किया जीना हराम, शिकायत

Fri, 15 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
इंटर कालेज की छात्रा का शोहदे ने किया जीना हराम, शिकायत
छात्रा से बोला शोहदा, शादी नहीं की तो मार दूंगा बम
विज्ञापन

17 साल की छात्रा के पीछे पड़ा है 30 साल का युवक
पुलिस गई कालेज के सामने से भागा
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का एक शोहदे ने जीना हराम कर दिया है। उसने धमकी दी है कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह बम मार देगा। छात्रा ने डर के मारे कॉलेज जाना छोड़ दिया है। गुरुवार को कालेज की टीचर और छात्रा ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस कालेज पहुंची। हालांकि शोहदा भाग निकला था।

जार्जटाउन की रहने वाली एक छात्रा मुट्ठीगंज स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ती है। 30 साल का एक शोहदा पिछले कई महीनों से उसके पीछे पड़ा था। स्कूल आते जाते वह पीछा करता था। करीब डेढ़ महीने पहले उसने धमकी दी थी कि अगर उसने शादी नहीं की तो बम मार देगा। डर के मारे छात्रा ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। घरवालों को पता चला तो वे उसे स्कूल ले जाने लगे। बाद में वह आसपास की तीन चार छात्राओं के साथ स्कूल आने लगी। इसके बाद भी शोहदे ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। गुुरुवार को उसकी मां स्कूल पहुंची और टीचर से बात की। स्कूल की अध्यापिकाओं और छात्रा की मां ने एसपी क्राइम बृजेश मिश्रा से शिकायत की। बताया कि छात्रा बेहद मेधावी है। उसने हाईस्कूल में 80 फीसदी मार्क्स प्राप्त किए हैं। शोहदे के कारण उसका कॅरियर खराब हो रहा है। एसपी क्राइम फोर्स के साथ तुरंत शोहदे को ढूंढने पहुंचे लेकिन वह पुलिस की गाड़ी देखकर भाग निकला था। छात्रा की मां ने तहरीर दी है। एसओ मुट्ठीगंज निशीकांत प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर शोहदे को खोजा जा रहा है। पता चला है कि वह जार्जटाउन क्षेत्र का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed