{"_id":"5a05c68a4f1c1bd9798bb6bd","slug":"31510327946-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट गई युवती का हाथ पकड़ा, विरोध पर मारा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्केट गई युवती का हाथ पकड़ा, विरोध पर मारा थप्पड़
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट में युवती का हाथ पकड़ा, थप्पड़ भी मारा
0 आरोपी फरार, पुलिस ने बाइक जब्त की
इलाहाबाद। अतरसुइया थाना के मीरापुर में मार्केट गई एक युवती का पड़ोस के रहने वाले एक दबंग युवक ने सरेआम हाथ पकड़ लिया। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। पड़ोस का मामला होने के कारण चार दिन तक पंचायत चलती रही। लड़की ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई।
मीरापुर की रहने वाली एक युवती पांच नवंबर को घर के पास मार्केट गई थी। वहीं पर पड़ोस का रहने वाला सलीम बाइक से आया और युवती का हाथ पकड़ लिया। घटना से भौचक्की युवती ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर चीखने लगी। यह देख सलीम बाइक से उतरा और उसे सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। भीड़ बढ़ने लगी तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर अतरसुइया ने बताया कि पड़ोस का मामला होने के कारण मोहल्ले वालों ने समझौता कराने की कोशिश की थी। बात नहीं बनी तो नौ नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी के घर दबिश दी गई लेकिन वह फरार था। उसकी बाइक जब्त कर ली गई है।
महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया
इलाहाबाद। शिवकुटी की रहने वाली एक महिला ने पड़ोस के बृजेश कुमार के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई।