फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अशरफ-उमर की तलाश में छापेमारी

अशरफ-उमर की तलाश में छापेमारी

Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
अशरफ-उमर की तलाश में छापेमारी
अशरफ-उमर की तलाश में छापेमारी
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने वांटेड होने की सूचना भेजी है खुल्दाबाद थाने को
प्रयागराज। अतीक के भाई अशरफ और बेटे उमर की तलाश में शनिवार को पुलिस ने कसारी मसारी में कई जगह छापेमारी की। उसके घर पर भी पुलिस पहुंची थी। लखनऊ के व्यापारी के अपहरण और देवरिया जेल में पिटाई के मामले में दोनों को नामजद किया गया था। आचार संहिता लगने के बाद लखनऊ पुलिस ने दोनों के वांटेड होने की सूचना खुल्दाबाद पुलिस को भेजी थी। उसी के बाद पुलिस ने घर पर छापामारी की। हालांकि कोई मिला नहीं।

लखनऊ के व्यापारी का कुछ महीने पहले अपहरण कर देवरिया जेल ले जाया गया था। वहां उसकी पिटाई कर 40 लाख के जमीन के कागजात पर दस्तखत करा लिए गए थे। इसी मामले में अतीक के साथ उसके कई गुर्गों और अशरफ व उमर को नामजद किया गया था। पुलिस ने उस समय काफी प्रयास किया लेकिन दोनों को पकड़ा नहीं जा सका था। आचार संहिता लगने के बाद लखनऊ पुलिस ने प्रयागराज पुलिस को दोनों के वांटेड होने का रिमाइंडर भेजा था। शनिवार को सीओ रत्नेश सिंह के नेतृत्व में खुल्दाबाद के विभिन्न इलाकों का रूट मार्च किया जा रहा था। इसी दौरान खुल्दाबाद पुलिस ने कसारी मसारी में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दोनों की तलाश की। इंस्पेक्टर के मुताबिक अतीक के घर पर भी दोनों की तलाश की गई लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed