फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आयोग अध्यक्ष पर मुकदमे की अर्जी

आयोग अध्यक्ष पर मुकदमे की अर्जी

Sat, 30 Jun 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष पर मुकदमे की अर्जी
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000

आयोग अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक पर मुकदमे की अर्जी
0 पीसीएस परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बांटने का आरोप
0 कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट, नौ जुलाई को होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पीसीएस मुख्य परीक्षा 2017 में गलत प्रश्न पत्र वितरित करने और उसके बाद उत्पन्न अराजकता की स्थिति के लिए लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रक को जिम्मेदार मानते हुए उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। आयोग अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव और परीक्षा नियंत्रक श्रीमती अजूं कटियार और अज्ञात कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना किए जाने की अर्जी जिला न्यायालय में प्रस्तुत की गई है। अर्जी छात्रनेता राणा यशवंत प्रताप सिंह ने दाखिल की है। इस पर अधिवक्ता मनीष खन्ना ने पक्ष रखा।
सीजेएम मोना पंवार ने अर्जी पर सुनवाई के बाद सिविल लाइंस थाने से आख्या मांगी है। मामले की सुनवाई नौ जुुलाई 2018 को होगी। इविवि के छात्र नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह ने लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार और कई अन्य कर्मचारियों तथा अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी कोर्ट में धारा 156(3 ) के तहत प्रस्तुत की है।
विज्ञापन

परिवादी का कहना है कि आयोग द्वारा संचालित पीसीएस की मुख्य परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में द्वितीय पाली के प्रश्न पत्र वितरित कर दिए गए। इस कारण छात्रों में असंतोष उत्पन्न हो गया। छात्र सड़क पर उतर आए। जाम के दौरान छात्रों की भीड़ में अराजक तत्व घुस आए और लूटपाट, मारपीट, तोड़फोड़ तथा आगजनी करने लगे। जिससे आम जनता और राजकीय संपत्ति को भारी क्षति हुई। वादी का आरोप है कि आयोग के अध्यक्ष ने द्वारा जानबूझ कर यह किया गया। वादी का कहना है कि लोक सेवक होने के नाते सार्वजनिक परीक्षा विवाद रहित संपन्न कराने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने अपने विधिक दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया। जिसके कारण आपराधिक घटनाएं हुई है। इसलिए इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed