फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बहन की ससुराल में भाई की हत्या

बहन की ससुराल में भाई की हत्या

Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बहन की ससुराल में भाई की हत्या
बहन की ससुराल में भाई की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

अंधेरे में वारदात अंजाम दे भाग निकले हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (इलाहाबाद)। नवाबगंज थाना के रामपुर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने बहन की ससुराल आए युवक मनोज पटेल 28 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सीधे कनपटी पर लगी, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अंधेरे में भाग निकले। जानकारी पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात एसएसपी भी पहुंचे। घटना का कारण पुलिस अभी नहीं पता लगा सकी है।

प्रतापगढ़ में कुंडा, वलीपुर निवासी श्रीनाथ पटेल का पुत्र मनोज पटेल 28 तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। सोमवार की शाम बहन शिमला देवी से मिलने उसकी ससुराल रामपुर गांव आया हुआ था। रात करीब साढ़े नौ बजे अपने बहनोई संगम लाल पटेल के साथ भोजन करके घर के बाहर टहल रहा था। परिजनों के मुताबिक इसी बीच मनोज के मोबाइल पर एक कॉल आई। वह फोन पर बात करते-करते टहलते हुए करीब दो सौ मीटर दूर चला गया। इसी बीच बदमाशों ने तमंचा सटाकर सीधे कनपटी पर गोली मार दी। कनपटी पर गोली लगते ही वह नीचे गिरकर तड़पने लगा। घटना को अंजाम देते ही हमलावर भाग खड़े हुए। उधर, गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग उधर दौड़े। खून से भीगे मनोज को देखकर चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में मौके पर सीओ सोरांव और एसओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटना स्थल के आसपास उन्होंने मुआयना किया। सीओ सोरांव जितेंद्र गिरि ने हत्या के पीछे गांव की रंजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है फिलहाल परिवार से बात करने के बाद ही पुलिस जांच की दिशा तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed