फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुराने यमुना पुल पर पैनल खिसका, चार मजदूर घायल

पुराने यमुना पुल पर पैनल खिसका, चार मजदूर घायल

Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
पुराने यमुना पुल पर पैनल खिसका, चार मजदूर घायल
पुराने यमुना पुल पर लोहे का गर्डर गिरा, चार मजदूर घायल
विज्ञापन

0 गऊघाट से नैनी एसटीपी तक सीवर के लिए बिछाई जा रही थी पाइप लाइन
0 हादसे के बाद मची चीख पुकार, गर्डर काट कर निकाला गया मजदूर का फंसा पैर
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। नैनी स्थित पुराने यमुना पुल पर मंगलवार सुबह पाइप लाइन का काम करते समय लोहे का चैनल अचानक रोलर से फिसलकर गिर पड़ा। चैनल को खिसकाने के लिए लगे गर्डर के नीचे एक मजदूर का पैर दब गया। जबकि तीन अन्य मजदूर नदी में गिर गए। गैस कटर से गार्डर काटकर काफी मशक्कत के बाद मजदूर को निकाला गया। यमुना में गिरे मजदूरों को भी आनन फानन में बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। सूचना पर वहां गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और कार्यदायी संस्था के अफसर पहुंचे।
शहर में गऊघाट एसटीपी से सीवर का गंदा पानी नैनी स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक लाने के लिए पुराने पुल पर पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए जेसीएल तातिया कंपनी काम करा रही है। मंगलवार को पुल के पिलर पर लोहे का चैनल लगाया जा रहा था। तभी अचानक मजदूरों के हाथ से गर्डर फिसल गया तो चैनल लटक गया। झटका लगने से तीन मजदूर यमुना नदी में गिर गए जबकि एक गर्डर और चैनल के बीच में फंस गया।
विज्ञापन

हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। अन्य मजदूर शोर मचाने लगे। मजदूर को गैस कटर से गर्डर काटकर निकाला गया। गनीमत थी कि नदी में पानी कम था, जिससे नीचे गिरे मजदूरों को भी जल्दी ही बाहर निकाल लिया गया। हादसे के चलते पुल के दोनों लेन पर राहगीर और वाहन रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में पश्चिम बंगाल के मालदा के फुलवरिया निवासी बापी मंडल, मालदा के ही नियामदपुर का कृष्ण बलूका, सनीश कुमार, सैफू शामिल हैं। घटना में नैनी के चकलाल मोहम्मद निवासी शनि को भी चोटें आईं। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक पीके अग्रवाल समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।


कंपनी कराएगी घायलों का इलाज, जांच के निर्देश
पुराने यमुना पुल पर हुए हादसे में घायल मजदूरों का इलाज कार्यदायी कंपनी जेसीएल तातिया का प्रबंधन कराएगा। महाप्रबंधक पीके अग्रवाल के मुताबिक घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायलों को देखने वह साथियों के साथ अस्पताल गए थे। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

फोटो है-
संख्या 06- पुराने यमुना पुल के पिलर से लटका चैनल।
संख्या 07- गाटर के नीचे दबे मजदूर का पैर निकालते साथी मजदूर।
संख्या 08- घटना के बाद पुल पर जुटी पुलिस व लोगों की भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed