{"_id":"59f5f9594f1c1bcd538b9ec5","slug":"21509292377-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायर कर रहे बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फायर कर रहे बदमाश दबोचे
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट की फिराक में थे, पुलिस देख की फायरिंग
- शनिवार रात पकड़े गए तीन अपराधी, तमंचे और बम बरामद
इलाहाबाद। सोरांव में शनिवार रात पुलिस दल पर गोली चलाकर भागते समय पकड़े गए तीन बदमाशों में दो का आपराधिक इतिहास है। पुलिस का कहना है कि ये तीनों लूट की फिराक में थे, तभी पुलिस की घेराबंदी में फंसने पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की। उनके कब्जे से अवैध असलहे और बम मिले हैं।
सीओ सोरांव जीतेंद्र गिरि ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के पास घेराबंदी की तो वहां अंधेरे में बैठे तीन युवक पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस दल पर दो गोली चलाई गई। किसी तरह उन्हें घेरकर पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस और पांच देशी बम मिले। पकड़े गए अपराधियों में मातादीन का पूरा गांव सोरांव निवासी राजेश यादव उर्फ रिंकू, अमित सिंह और कोड़सरा थरवई का सुशील यादव उर्फ बच्चा है। थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि सुनील के खिलाफ दलित उत्पीड़न और धमकाने तथा राजेश उर्फ रिंकू के खिलाफ मारपीट तथा धमकी के केस पहले से दर्ज हैं। शक है कि इन तीनों ने लूट-छिनैती की भी घटनाएं अंजाम दी थीं। इस बारे में भी जांच की जा रही है।