फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शुआट्स के खिलाफ कार्रवाई

शुआट्स के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 12 Dec 2017 01:38 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
शुआट्स के खिलाफ कार्रवाई
शुआट्स प्रबंधन के बारे में शासन के फैसले का इंतजार
विज्ञापन

0 एसडीएम की जांच रिपोर्ट पर डीएम गंभीर, कृषि और शिक्षा विभाग को भेजी रिपोर्ट
0 रिसीवर बैठाने की सिफारिश, शासन में तय होगा जांच का स्वरूप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
डीएम सुहास एलवाई ने शुआट्स प्रबंधन के खिलाफ एसडीएम करछना की जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए शासन में भेज दिया है। इसमें रिसीवर बैठाने की सिफारिश की गई है, जबकि जांच बैठाने का फैसला शासन स्तर पर नियमानुसार कराने का अनुरोध कृषि एवं शिक्षा विभाग से किया गया है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद शुआट्स प्रबंधन के बारे में शासन के फैसले का इंतजार है।
डीएम ने कहा है कि एडीएम करछना की जांच रिपोर्ट में शुआट्स की गड़बड़ियों की जांच सीएजी, ईडी और सीबीआई से कराने की सिफारिश की गई है। इनमें से जो नियमानुसार और उपयुक्त संभव हो, उसके बारे में नियमानुसार शासन स्तर पर निर्णय ले लिया जाए। दो महीने पहले भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने शुआट्स में जमीन, वित्तीय तथा नियुक्तियों में घोटाले की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। जिसकी जांच डीएम ने एसडीएम करछना से कराई। इस प्रकरण की जांच में एसडीएम ने शुआट्स के कुलपति आरबी लाल सहित आधा दर्जन लोगों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। साथ में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराने की डीएम से सिफारिश भी की गई थी। रविवार को डीएम ने निर्देश पर शुआट्स के वीसी आर बी लाल सहित आधा दर्जन पदाधिकारियों के खिलाफ थाना नैनी में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी।
विज्ञापन


जमीन घोटाले में विनोद बी लाल और प्रिंस भी फंसे
0 आरबी लाल के बेटे हैं प्रिंस, विवेचना में बढ़ाए गए नाम
इलाहाबाद। जमीन घोटाला, वित्तीय गोलमाल में शुआट्स के कुलपति आरबी लाल के बेटे प्रिंस और निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल भी फंस गए हैं। उनकेनाम विवेचना में शामिल कर लिए गए हैं। विनोद बी लाल इन दिनों नैनी जेल में बंद हैं। उनकेऊपर रविवार की रात दर्ज मुकदमा लगाने के लिए नैनी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दो दिन में इस मुकदमे की धाराएं लगाने के लिए विवेचक की ओर से अदालत में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि डीएम के निर्देश पर रविवार देर रात शुआट्स की जमीन के गोलमाल, नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं का मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। जिसकी जांच में कुछ नाम और प्रकाश में आए हैं, उनमें विनोद बी लाल और प्रिंस भी शामिल कर लिए हैं। देर रात लेखपाल विजय कांत पांडेय की ओर से दर्ज कराई गई तहरीर में आरबीलाल, सुधालाल, एसबीलाल आदि को नामजद किया गया था।


हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहा प्रशासन
शुआट्स प्रवक्ता का आरोप
इलाहाबाद। शुआट्स के प्रवक्ता एस बी सिंह का कहना है कि कुलपति आरबी लाल और उनकी पत्नी सुधा लाल सहित अन्य अधिकारियों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई हाईकोर्ट के फैसले का उल्लंघन है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराना अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाई है। एस बी सिंह ने कहा है कि एसडीएम करछना द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर की गई थी। जिसमें आठ दिसंबर को आदेश पारित कर निर्देशित किया गया है कि सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर देने के बाद ही आदेश पारित होगा। लेकिन एसडीएम करछना ने शुआट्स प्रबंधन को सुनवाई का अवसर दिए बिना थाना नैनी में एफआईआर दर्ज करा दी है। जो कि उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है। जिसकी जानकारी डीएम, एसएसपी, एसडीएम करछना और थाना प्रभारी नैनी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed