फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बैंककर्मी बनकर खाते से उड़ाए पचास हजार

बैंककर्मी बनकर खाते से उड़ाए पचास हजार

Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
बैंककर्मी बनकर खाते से उड़ाए पचास हजार
बैंककर्मचारी बनकर शातिर जालसाज ने एक व्यक्ति के खाते से करीब 50 हजार रुपये उड़ा दिए। थाना जार्जटाउन के अल्लापुर निवासी सुनील कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड अपडेट कराने की जरूरत बताई। ऐसा न करने पर उसने कार्ड को ब्लाक कर देने की बात कही। उसके बाद उसने दो मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजने को कहा। उन्होंने इस नंबर पर मैसेज भेज दिया लेकिन कुछ देर बाद उसने फिर फोन करके कहाकि मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन


इस पर उसने उनसे कार्ड नंबर पूछा। भुक्तभोगी का कहना है जल्दीबाजी में उन्होंने उसे कार्ड नंबर बता दिया। इसके बाद उसने ओटीपी भी हासिल कर लिया। शाम तक उनके खाते से 50563 रुपये निकाल लिए गए। जब पैसा निकाले जाने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया तब उनका माथा ठनका। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed