{"_id":"5b3cc5504f1c1b02278b4746","slug":"191530709328-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी ट्रक लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी ट्रक लुटेरा गिरफ्तार
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक लूट के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी लुटेरे को स्वाट टीम ने दबोच लिया। उधर, कुंडा पुलिस ने भी महिला को लूटकर भाग रहे बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए 10 हजार रुपये, चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। महिला को लूटने वाले फरार बदमाश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी के साथ इंटेलीजेंस विंग प्रभारी शहर में संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। मंगलवार की शाम कोषागार चौराहे पर ट्रक लूटने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी नसरत पुत्र नासिर अली निवासी खरवई को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि संतकबीरनगर के रहने वाले अष्टभुजा तिवारी का ट्रक दिसंबर 2017 में लूटकर उसने बहादुर को दे दिया था। इसके एवज में बहादुर ने उसे 50 हजार रुपये दिए थे। इस मामले में संतकबीरनगर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे बुधवार को जेल भेज दिया।
दूसरी ओर कुंडा के एसएसआई ने मंगलवार की शाम को बाइक लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया। खैराती रोड पर बाइक से दोनों बदमाश गिर पड़े। एक बदमाश भाग निकला, दूसरा पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने पकड़े गए शत्रुघ्न पुत्र जिवधरखन वर्मा निवासी छजवापुर थाना मोतीनगर जनपद गोड़ा को कर्रा किया तो उसने बताया कि अपने साथी छोटकऊ उर्फ जितेंद्र पुत्र मुन्ना पटेल निवासी छजवापुर थाना मोतीनगर जनपद गोड़ा के साथ वह इलाहाबाद में किराए के मकान में रहता था। सभी बाइक लूटने के अलावा सूनसान स्थानों पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उसके पास से कुंडा में लूटे गए 10 हजार रुपये मिले। फरार छोटकऊ की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
इनसेट-----
दोनों लुटेरों पर दर्ज है संगीन मुकदमे
बुधवार को जेल भेजे गए दोनों बदमाशों पर संगीन मुकदमे दर्ज हैं। कुंडा पुलिस के हत्थे चढ़े शत्रुघ्न के ऊपर गोंडा, राजस्थान, इलाहाबाद, बहराइच समेत अन्य जिलों 12 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मानधाता के रहने वाले नसरत के खिलाफ जौनपुर, संतकबीरनगर और प्रतापगढ़ में चार संगीन मुकदमे दर्ज हैं।