फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संदिग् ध हाल में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

संदिग् ध हाल में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

Wed, 04 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
संदिग्
ध हाल में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता
संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन

मुट्ठीगंज के मालवीय नगर का मामला, घर में मातम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज के मालवीय नगर में मंगलवार शाम विवाहिता संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस के मुताबिक ऐसी आशंका है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठाया।

मालवीय नगर में रहने वाले गिरीश चंद्र जनरल स्टोर चलाते हैं। उनकी शादी लगभग 15साल पहले अंजू कनौजिया(36) से हुई थी। उनकी तीन बच्चियां भी हैं जिनमें सबसे बड़ी 14 साल की है। तीन मंजिला घर में गिरीश के साथ ही उनके दो और भाइयों का भी परिवार रहता है। रोज की तरह मंगलवार को भी घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान बेटी मां विनीता को खोजते हुए गई तो उसका कमरा भीतर से बंद मिला। कई बार बुलाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका हुई। खबर पर आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह कमरे के भीतर पहुंची तो वहां अंजू फांसी पर लटकी मिली। चुल्ले में फंदा फंसाकर वह फांसी पर लटकी थी। यह देखकर घरवालों में चीखपुकार मच गई। बच्चे और पति भी बिलखने लगे। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन घरवाले घटना का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर निशिकांत राय ने बताया कि परिवारवाले भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। मिर्जापुर में मायकेवालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed