{"_id":"5a5d0dab4f1c1b6e268b49af","slug":"191516047787-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुआट्स के निदेशक प्रशासन समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुआट्स के निदेशक प्रशासन समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुआट्स के निदेशक प्रशासन समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
10 साल से बिना मान्यता के संचालित हो रही थी यूइंग क्रिश्चियन स्कूल की शाखा
पूर्व बिशप सहित सात के खिलाफ गैर जमानती वारंट
बीएचएस के प्रिंसिपल समेत दो के खिलाफ जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शाहगंज में यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज की जूनियर हाईस्कूल शाखा खोलकर करोड़ों रुपये के गबन करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिसमें शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल, उनकी पत्नी शांति बी लाल, स्कूल के प्रिंसिपल सीना मरियम, डेनियल शुभान तथा डेविड दत्ता के नाम शामिल हैं। इनमें से विनोद बी लाल जेल में है, जबकि चार अन्य आरोपी हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ स्थगनादेश ले चुके हैं। जबकि सात के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। इसमें पूर्व बिशप पीटर बलदेव भी शामिल हैं।
भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 21 अगस्त 2017 को थाना शाहगंज में एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बिना मान्यता के यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज की शाहगंज इलाके में शाखा खोलकर छात्र-छात्राओं से करीब आठ करोड़ रुपये लेने और उस राशि के गबन का आरोप लगाया था। साथ ही बिना मान्यता चल रहे किसी स्कूल के नाम से शिक्षकों की भर्ती, छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया।
क्राइम ब्रांच की ओर से इस प्रकरण की जांच में आरोप सही पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी स्पष्ट किया था कि इस स्कूल को उनकी ओर से किसी भी तरह की मान्यता नहीं दी गई है। बिना मान्यता के स्कूल संचालन अपराध की श्रेणी में आता है। उसी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जांच में इन लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है।
विज्ञापन
चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) के मॉडरेटर पीसी सिंह, राजेश जोसेफ, पीपी मराड़ी, सुरेश जैकब, पीके सुमंतोराम, शशी प्रकाश और सीएनआई की लखनऊ डायोसिस के पूर्व बिशप पीटर बलदेव के खिलाफ इस मामले में गैर जमानती वारंट पहले जारी हो चुके हैं। इनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी है। इनके अलावा बीएचएस के प्रिंसिपल डेविड ल्यूक, संजीत लाल के खिलाफ विवेचना जारी है।
‘पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रहीं हैं।’ -बीके मिश्रा, एसपी क्राइम