{"_id":"59eb73034f1c1bcf538b8533","slug":"191508602627-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आई मां बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आई मां बेटी
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी पार करते समय ट्रेन से कटीं मां-बेटी
0 दो दिन बीतने के बाद भी पहचान नहीं हो पाई
इलाहाबाद। सूबेदारगंज रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार सुबह पटरी पार करते समय मां-बेटी किसी ट्रेन की चपेट में आ गईं। दोनों के शव क्षतविक्षत हो गए। एसआरएन अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में दोनों शव पहचान के लिए रखे गए हैं, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सूबेदारगंज रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार तड़के एक युवती (30) अपनी लगभग आठ साल की बच्ची का हाथ पकड़कर पटरियों को पार कर रही थी। उसी समय कोई ट्रेन तेज रफ्तार वहां से गुजरी और महिला बच्ची के साथ ट्रेन की चपेट में आ गई। दोनों के क्षत विक्षत शवों को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पटरियों का मामला होने के कारण जीआरपी को बुला लिया। दोनों के शवों को कई घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा गया, लेकिन दोनों को कोई नहीं पहचान पाया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ने बताया कि शनिवार को भी उन्हें पहचानने कोई नहीं आया। हो सकता है कि दोनों बाहर की हों।