{"_id":"5ce1a9d4bdec2207680ebbf7","slug":"181558292948-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पुत्री संग छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसडीएम पुत्री संग छेड़खानी
विज्ञापन
कंपनी बाग में एसडीएम पुत्री संग छेड़खानी
कर्नलगंज थाने में युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज। एलनगंज निवासी एक एसडीएम की पुत्री संग कंपनी बाग में एक युवक ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। उसने कर्नलगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी एक विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। प्रयागराज से बाहर तैनात एक एसडीएम की पुत्री कंपनी बाग गई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह गेट नंबर तीन की तरफ से वापस लौट रही थी तभी विकास सोनकर नामक युवक वहां पहुंचा और अभद्र कमेंट करने लगा। जब उसने मना किया तब आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और घसीटने लगा। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से धमकाते हुए भाग गया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कर्नलगंज पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों ही एक साथ इविवि में पढ़ते हैं। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्ष समझौता करके वापस लौट गए थे। रिपोर्ट दर्ज करके इस मामले की विवेचना कराई जा रही है।