{"_id":"5cdf08e6bdec22078a1fc652","slug":"181558120678-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो वायरल कर ममेरा भाई कर रहा बदनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फोटो वायरल कर ममेरा भाई कर रहा बदनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो वायरल कर ममेरे भाई ने किया बदनाम
शादी तोड़वानी की दे रहा धमकी, पहले भी कर चुका है
युवती की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्नलगंज इलाके की एक युवती का फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर उसे बदनाम किया गया। आरोपी पीड़िता का ही ममेरा भाई है और पूर्व में भी वह ऐसी हरकत कर चुका है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती का आरोप है कि अजय विश्वकर्मा निवासी, प्रतापगढ़ ने उसके निजी फोटो व्हाट्सएप पर डाल दिए। साथ ही होने वाले ससुराल पक्ष में भी इधर-उधर की बातें कर रहा है। उन लोगों को फोन कर गालीगलौच भी करता है। उसकी हरकतों से तंग आकर 11 मई को भी युवती ने थाने में शिकायत की थी। तब आरोपी ने स्टांप पेपर पर लिखकर दिया था कि वह फिर ऐसी हरकत नहीं करेगा। अब वह युवती की निजी तस्वीरें फेसबुक पर डालने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लखनऊ में काम करता है और वह शादीशुदा है। युवती की तहरीर पर उसके खिलाफ धमकाने व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।