फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टोंस नदी में उतराई मिली इंजीनियर की लाश

टोंस नदी में उतराई मिली इंजीनियर की लाश

Tue, 02 Apr 2019 10:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
टोंस नदी में उतराई मिली इंजीनियर की लाश
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000000

टोंस नदी में उतराती मिली इंजीनियर की लाश
करछना स्थित कटका गांव में घटना, शहर में अतरसुइया इलाके के थे रहने वाले
एक दिन पहले बाइक लेकर निकले थे घर से, घर में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शहर में अतरसुइया के रहने वाले इंजीनियर की लाश करछना के कटका गांव स्थित टोंस नदी में उतराती मिली। वह एक दिन पहले बाइक लेकर घर से निकले थे और फिर वापस नहीं आए। वह करछना कैसे पहुंचे फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। उनकी बाइक भी गायब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अतरसुइया के नेहरू नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार पांडेय सीबीबाई में सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर हैं। उनके दो बेटों में से बड़े सुशील कुमार पाण्डेय (45) मुंबई की एक कंपनी में इंजीनियर थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब उनकी लाश करछना के कटका गांव में रेलवे पुल के नीचे टोंस नदी में उतराती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाया। जेब में मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान हुई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि सोमवार दोपहर वह बाइक लेकर घर से निकले थे। तब उन्होंने घूमने जाने की बात कही थी। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। उनकी खोजबीन की जा रही थी कि तभी दोपहर में उनकी मौत की खबर घर पहुंची। फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि सुशील अतरसुइया से निकलकर करछना कैसे पहुंच गए। उधर, उनकी बाइक का भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान परिजन भी कुछ बता नहीं पाए। मृतक का छोटा भाई विदेश में रहकर व्यापार करता है। घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। करछना पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम में डूबने की वजह से मौत की बात सामने आई है। इस बाबत जब अतरसुइया पुलिस से बात की गई तो उन्होंने जानकारी से इंकार किया। इंस्पेक्टर जयचंद शर्मा ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed