फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इनामी छात्रनेता की हत्या में सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन नामजद

इनामी छात्रनेता की हत्या में सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन नामजद

Thu, 01 Nov 2018 08:12 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
इनामी छात्रनेता की हत्या में सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन नामजद
सभी केंद्र - लखनऊ के लिए खास
विज्ञापन

000000000000000000000000000

इनामी छात्रनेता की हत्या में सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन नामजद
पीसीबी हॉस्टल मेें मारी गई थी अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला को गोली
डांस को लेकर हुए विवाद के बाद की गई वारदात, वजह अभी स्पष्ट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। 25 हजार के इनामी छात्रनेता अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला की हत्या में सीएमपी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी समेत तीन लोग नामजद किए गए हैं। चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन पैतृक निवास गोंडा के लिए रवाना हो गए। हत्यारों की तलाश में देर रात तक दबिश जारी थी। पुलिस का कहना है कि पार्टी में हुए झगड़े को लेकर सुमित को गोली मारी गई। हालांकि अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
अच्युतानंद मूल रूप से गाेंडा का रहने वाला था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 2012 में वह उपाध्यक्ष पद पर छात्रसंघ चुनाव भी लड़ चुका था। उस पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। जिसमें पुलिस पर फायरिंग के साथ ही डबल मर्डर तक के मामले शामिल थे। हाल ही में इविवि छात्रसंघ चुनाव के दौरान पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार देर रात उसे पीसीबी हॉस्टल में गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि एसआरएन पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सुबह चचेरे भाई अभिमन्यू शुक्ला ने तहरीर देकर मामले में सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, हरिकेश मिश्रा व सौरभ सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका आरोप है कि वह 31 अक्तूबर को पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेदी के जन्मदिन के मौके पर पीसीबी हॉस्टल में चल रही पार्टी में गया था। कार्यक्रम के बाद वह, अच्युतानंद शुक्ला, उसके भाई अश्वनी विक्रम, आलोक व रोहित के साथ बैठकर बात कर रहा था। रात एक बजे के करीब आशुतोष त्रिपाठी अपने साथियों हरिकेश व सौरभ के साथ पहुंचा और अच्युतानंद को पीछे से गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



कुछ देर पहले हुआ था झगड़ा
पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात से कुछ घंटों पहले आरोपी पक्ष और मृतक अच्युतानंद के करीबी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह वहां से चले गए थे। रात डेढ़ बजे के करीब आरोपी फिर आ धमके। इस दौरान आशुतोष ने सुमित के पैर भी छुए लेकिन अगले ही पल उसने सुमित की पीठ पर गोली दाग दी। हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्र दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह तक रहा छात्रों का जमावड़ा
अच्युतानंद की हत्या की खबर पर देर रात ही एसआरएन अस्पताल में सैकड़ों छात्र जुट गए थे। उधर, सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर भी भारी संख्या में छात्र जमा रहे। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर साथी छात्र इविवि छात्रसंघ भवन पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में छात्र पहले से मौजूद थे। एहतियातन कई थानों की फोर्स पहले से तैनात थी। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव खुद मौके पर रात से ही डटे रहे। यहां कुछ देर रुकने के बाद परिजन शव लेकर पैतृक निवास गोंडा के लिए रवाना हो गए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

मुख्य आरोपी की तलाश में अल्लापुर में दबिश
घटना के बाद से हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है। बृहस्पतिवार दोपहर क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी आशुतोष की तलाश में अल्लापुर में छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, वह मूल रूप से तो बलरामपुर जिले का रहने वाला है लेकिन यहां अल्लापुर में उसका चचेरा भाई रहता है। जो बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर अफसर के रूप में तैनात है। हालांकि देर रात तक पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।


वर्जन
मामले में परिजनों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक व आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। पार्टी में हुए झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed