फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी फोर्स, ड्रोन से निगहबानी

चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी फोर्स, ड्रोन से निगहबानी

Thu, 04 Oct 2018 08:24 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी फोर्स, ड्रोन से निगहबानी
चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी फोर्स, ड्रोन कैमरे से निगहबानी
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारी
सभी थाना प्रभारी संग मुस्तैद रहेगी आरएएफ, पीएसी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। 18 सीसीटीवी कैमरों के साथ मतदान के दौरान दो ड्रोन कैमरों से परिसर की निगहबानी होगी। जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ आरएएफ व पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। जिनकी निगरानी आठ एडिशनल एसपी रैंक के अफसरों के जिम्मे होगी।
छात्रसंघ चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। चुनाव के लिए सिविल पुलिस के साथ ही आरएएफ, पीएसी, घुड़सवार पुलिस व फायरसर्विस के जवान तैनात किए गए हैं। एसएसपी की ओर से आठ एडिशनल एसपी तैनात किए गए हैं जिनके जिम्मे ड्यूटी पर लगाए गए जवानों की निगरानी का जिम्मा होगा। इसके अलावा 18 डिप्टी एसपी रैंक के अफसर भी अलग-अलग जगहों पर मुस्तैद रहेंगे। जिले के सभी यानी 39 थानों के प्रभारी छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। गर्ल्स हॉस्टलों में होने वाले मतदान के दौरान आठ महिला दरोगाओं की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कुल 832 महिला पुरुष सिपाहियों को तैनात किया गया है। सिविल पुलिस के अलावा दो कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ भी लगाई जाएगी। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ताराचंद से पीसीबी हॉस्टल तक लगाए गए कैमरे
चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए विवि परिसर व उसके आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछवाया गया है। तारांचद हॉस्टल से लेकर पीसी बनर्जी हॉस्टल तक कुल 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उधर कर्नलगंज थाने की फोर्स ने बृहस्पतिवार को भी हॉस्टलों व विवि परिसर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरियों की सूचना पर महिला हॉस्टल पहुंची फोर्स
बृहस्पतिवार को बाहरी लोगों के आने की सूचना पर कर्नलगंज थाने की फोर्स ने महिला हॉस्टल में छापा मारा। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि हॉस्टल में कुछ बाहरी छात्राएं आईं हैं। हालांकि वहां पहुंचने पर पता चला कि प्रचार के लिए कुछ छात्राएं पहुंची थीं। समय बीतने के पहले ही उन्हें हॉस्टल से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed