{"_id":"5b7c199142c792464d1bacfe","slug":"181534859665-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाए नकदी व जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाए नकदी व जेवर
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंध लगाकर व छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों के जेवर उड़ा दिए। सुबह परिजन जगे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा बदगवां गांव निवासी भारत प्रकाश गौतम के परिजन सोमवार की रात में खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में छत के रास्ते से चोर घर में घुस गए। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे 70 हजार रुपये के गहने व 10 हजार की नगदी के साथ ही घर के कीमती सामान उठा ले गए। सुबह परिजन उठे और कमरे में गए तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना ग्रामीणों को हुई तो मौके पर भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंची पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाजूपुर गांव निवासी श्यामलाल के घर में सेंध लगाकर चोर घुस गए। इसके बाद घर में रखा 30 हजार रुपये नकद व हजारों के गहने उठा ले गए। सुबह परिजन घर में गए तो सामान गायब देख परेशान हेा गए। सूचना थाने में दी गई है।