फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि में छेड़खानी, तीन छात्र निलंबित

इविवि में छेड़खानी, तीन छात्र निलंबित

Tue, 14 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
इविवि में छेड़खानी, तीन छात्र निलंबित
इविवि में छेड़खानी, तीन छात्र निलंबित
विज्ञापन

0 विरोध करने पर छात्रा के साथी से मारपीट, सिर फोड़ा
0 शिकायत पर इविवि प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एक छात्र से छेड़खानी के आरोप में तीन छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित करने का नोटिस भी जारी किया गया है। तीनों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। आरोपी छात्रों को 17 अगस्त को शाम चार से पांच बजे के बीच चीफ प्रॉक्टर के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
इविवि की एक छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि बीए प्रथम वर्ष के छात्र अंकित सिंह, शिवम सिंह और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र बालकृष्ण सिंह आए दिन उस पर फब्तियां कसते हैं, गलत इशारे करते हैं और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी एवं मैसेज करते हैं। छात्रा का आरोप है कि सोमवार को इन तीनों छात्रों ने एनआरएससी हॉल में उसके साथ छेड़खानी की और छात्रा के साथी प्रवेश कुमार ने जब इसका विरोध किया तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया और सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

इस शिकायत के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने तत्काल प्रभाव से तीनों छात्रों को निलंबित कर दिया और निष्कासन का नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में कहा गया है कि तीनों छात्रों का यह कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता और अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में उन्हें क्यों न विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ प्रॉक्टर की ओर से तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed