{"_id":"5b4f4eee4f1c1b4e748b59a2","slug":"181531924206-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चलीं लाठियां, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में चलीं लाठियां, पांच घायल
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के दो गांवो में जमीन के विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। इससे पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय भागमानी में मंगलवार की रात जमीन के विवाद में विपक्षियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर रामलखन पाल (62), राजेश पाल (28), धर्मेंद्र (18) को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने घायलों को जीप में लादकर महेशगंज सीएचसी में भर्ती कराया। इसी प्रकार बुधवार को सुबह पल्टी का पुरवा झींगुर में आबादी की जमीन के विवाद में दो पक्षों मे मारपीट हुई। इसमें संतलाल सरोज (40) उसकी मां शिवकली (60) को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को जीप में लादकर महेशगंज सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, एक अन्य घटना में ठाकुर राम का पुरवा निवासी झींगुर निवासी राकेश सरोज की पुत्री रंजना (10) को खेत की मेड़ जाने को लेकर डंडे से पिटाई कर दी गई। पीड़िता के पिता राकेश सरोज ने महेशगंज थाने में तहरीर दी है।