फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पांच लाख रंगदारी न देने पर झोंका फायर, युवक जक्ष्मी

पांच लाख रंगदारी न देने पर झोंका फायर, युवक जक्ष्मी

Mon, 22 Oct 2018 07:48 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख रंगदारी न देने पर झोंका फायर, युवक जक्ष्मी
रंगदारी न देने पर व्यापारी पर झोंका फायर, युवक जख्मी
विज्ञापन

मुट्ठीगंज में कल्लू कचौड़ी चौराहे पर वारदात
नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मुट्ठीगंज में पांच लाख रंगदारी न देने पर व्यापारी पर फायर झोंक दिया गया। हमले में वह तो बाल-बाल बच गए लेकिन छत पर खड़ा एक युवक जख्मी हो गया। गोली उसकी बांह को छूती हुई निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा। उसका कहना है कि व्यापारी की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

मुट्टीगंज के रहने वाले लक्ष्मीचंद केसरवानी बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी हैं। उनका आरोप है कि रविवार रात आठ बजे के करीब महाबीरन गली निवासी रिंकू माली ने उनके मोबाइल पर फोन कर धमकाया। कहा कि सुबह तक पांच लाख रुपये उसके घर पहुंचा दो वरना जान से हाथ धो बैठोगे। व्यापारी ने बताया कि वह उस समय चौक में थे और दहशत के चलते घर लौटने लगे। अभी वह कल्लू कचौड़ी चौराहे पर पहुंचे थे कि तभी आरोपी पहुंचा और तमंचे से फायर झोंक दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए लेकिन गोली छत पर खड़े किराएदार सतीश चौरसिया के बांह को छूते हुए निकल गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घायल युवक को अस्पताल भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। देर रात व्यापारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर मुट्ठीगंज तारकेश्वर राय ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed