{"_id":"5b92dff5867a557ea82f4c71","slug":"171536352245-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरांव में नाव डूबी, तीन लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोरांव में नाव डूबी, तीन लापता
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरांव में नाव डूबी, दो लापता
ओवरक्राउडेड नाव पर थे 29 लोग सवार, 27 बचाए गए, सात बाइक और पांच साइकिल भी
बचाव आपरेशन शुरू, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
कोरांव-बड़ोखर (इलाहाबाद)। यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र के भोगन घाट पर शुक्रवार की शाम सवारियों से भरी नाव पलट गईं। हादसे में एक महिला और एक सब्जी विक्रेता लापता हो गए हैं। 26 लोग किसी तरह तैरकर किनारे आ गए। ओवर क्राउडेड नाव पर सात बाइक, पांच साइकिल के अलावा बोरों में सब्जियां भी लदी थीं। घटना से घाट पर हाहाकार मच गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
कोरांव के रतौरा मोड़ के पास भोगन गांव से बड़ोखर जाने के लिए लगभग 29 लोग शुक्रवार की शाम नाव पर सवार हुए थे। नाविक ने तादात से ज्यादा यात्री तो बैठाए ही थे, नाव पर सात बाइक, पांच साइकिल और बोरों में सब्जियां भी लाद ली थीं। नाव जैसे ही आगे बढ़ी, हवा के थपेड़ों से डगमगाई और डूब गई। चीख पुकार के बीच 26 लोग घाट पर तैरकर पहुंच गए। सूचना पर वहां भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे लापता लोगों की तलाश कार्य में जुट गए। एसडीएम शिवानी सिंह के मुताबिक गोताखोरों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।