{"_id":"5b39254b4f1c1b6c4d8b9aa8","slug":"171530471755-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूलपुर रेप
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर में सात वर्षीय
बच्ची से दुराचार
युवक के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फूलपुर (इलाहाबाद)। गाय चराने गई सात वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुराचार किया और परिजनों से बताने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बालिका जो एक विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। वह घर से कुछ दूर पर गाय चराने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि रविवार शाम करीब पांच बजे पहुंचे एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया और जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंची बालिका ने जब अपनी मां को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता बालिका को लेकर फूलपुर कोतवाली पहुंचे और युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के अरवासीमय बहादुरगढ़ गांव के रहने वाले भाईलाल पुत्र स्व.महाबीर के खिलाफ धारा 376 एवं 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के सीएचसी फूलपुर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है