फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राजापुर में देशी बम से मासूम का पंजा उडा

राजापुर में देशी बम से मासूम का पंजा उडा

Mon, 11 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
राजापुर में देशी बम से मासूम का पंजा उडा
राजापुर में देशी बम से मासूम का पंजा उड़ा
विज्ञापन

खिलौना समझकर हाथ में उठा लिया था गली में पड़ा बम
इलाहाबाद। थाना कैंट के राजापुर मोहल्ले में देशी बम हाथ में फट जाने से पांच साल के एक बच्चे की हथेली उड़ गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एक प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

राजापुर में ललिता जनरल स्टोर के पास स्थित गली नंबर छह की नुक्कड़ पर सुबह छह बजे गोरा 5 वर्ष पुत्र सूरजलाल खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी दौरान उसने सड़क पर पड़ी किसी गोल वस्तु को उठा लिया। लोगों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन कुछ मिनट के भीतर ही वह धमाके के साथ फट गया। लोग घबड़ाकर वहां पहुंचे तब बच्चा खून से लथपथ पड़ा बिलख रहा था। मौके पर उसके परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया लेकिन, बच्चे के कम उम्र के होने से परिवार के लोग उसे एक निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बच्चे का पंजा उड़ गया। बच्चे के घायल होने के बाद से उसकी मां रेनू जायसवाल का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चा कुछ दिन पहले ही यहां अपने ननिहाल आया हुआ था हालांकि कैंट पुलिस बम फटने की घटना से इंकार करती रही। पुलिस इसे पटाखा बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed