फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईओडब् ल्यू के इंस्पेक्टर से नदी में कूदकर दी जान

ईओडब् ल्यू के इंस्पेक्टर से नदी में कूदकर दी जान

Sun, 21 Apr 2019 02:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
ईओडब्
ल्यू के इंस्पेक्टर से नदी में कूदकर दी जान
ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर ने नदी में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन


मधवापुर के थे रहने वाले, वाराणसी में थी तैनाती
घरवालों ने बताया, मानसिक रूप से थे परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सतीश चंद्र शुक्ला ने शनिवार भोर में खुदकुशी कर ली। उन्होंने नए यमुना पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सतीश मूल रूप से शहर के ही रहने वाले थे और उनका परिवार मधवापुर मेें रहता है। वह पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती वाराणसी मेें थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात भी वह खाना खाने के बाद सो गए। 2.30 बजे के करीब अचानक वह घर से निकल गए। इस दौरान वह लुंगी व बनियान ही पहने हुए थे। उधर कुछ देर बाद उनके घर में न मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। घरवालों ने अगल-बगल में जाकर खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। तलाश करते हुए घर के लोग नए यमुना पुल पर पहुंचे तो वहां उनके कपड़े मिले। घरवालों के सूचना देने पर पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश शुरू कराई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर उन्हें खोजकर बाहर निकाल पाए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह देख घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कीडगंज इंस्पेक्टर अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में घरवालों ने बताया है कि उन्होंने जान क्यों दी, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। हालांकि घरवालों ने पूछताछ में बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



लगातार तबादलों से परेशान थे?
बताया जा रहा है कि सतीश अगले साल जनवरी में रिटायर होने वाले थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वाराणसी स्थित उनके कार्यालय के सहयोगियों से बात करने पर पता चला कि वह पिछले कुछ महीनों से परेशान थे। इन दिनों वह चिकित्सा अवकाश लेकर घर पर रह रहे थे। चर्चा इस बात की भी रही कि वह लगातार तबादलों से भी परेशान थे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। कीडगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर में मचा कोहराम
इंस्पेक्टर सतीश की मौत के बाद उनके घर में कोहराम है। घर में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। घटना के बाद से पत्नी व बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। भाइयों के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed