{"_id":"5c744ad8bdec22578f2aa377","slug":"161551125208-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी गैंगरेप के दो आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे बाद भी गैंगरेप के दो आरोपी पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के दो नामजद आरोपी
48 घंटे बाद भी पकड़ से दूर
0 झूंसी में मेडिकल छात्रा से दरिंदगी का मामला
0 घटना में प्रयुक्त कार की भी नहीं हो सकी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज/झूंसी। मेडिकल छात्रा से गैंगरेप मामले के दो नामजद आरोपी 48 घंटे बाद भी नहीं पकड़े जा सके। यही नहीं घटना में प्रयुक्त कार की भी बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बहरिया इलाके की बीएएमएस छात्रा 23 फरवरी को वाराणसी स्थित कॉलेज जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में बस से खींचकर उसे कार में अगवा कर लिया गया। इसके बाद शराब पिलाकर लात-घूंसों, बेल्ट से पीटा गया, साथ ही सिगरेट से दागा भी गया। शाम होने पर झूंसी स्थित एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में नामजद तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी सागर यादव को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, अन्य दोनों नामजद आरोपियों अमित व विनीत पासी का कोई सुराग 48 घंटे बाद भी पुलिस नहीं हासिल कर सकी। पुलिस का दावा है कि उनकी तलाश जारी है। हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।
मुख्य आरोपी भेजा गया जेल
उधर एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी सागर यादव सोमवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में उसने बताया है कि उसकी छात्रा से करीब डेढ़ साल से जान पहचान थी। अन्य आरोपियों के बारे में पूछने पर उसने यही बताया है कि उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
हालत में सुधार, इलाज जारी
अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत में दूसरे दिन कुछ सुधार हुआ। सोमवार को उसने परिजनों से बातचीत भी की। हालांकि, परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया है कि उसे पूरी तरह ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। उधर बेटी के साथ हुई दरिंदगी की इस वारदात से परिजन दूसरे दिन भी सदमे में दिखे।
झूंसी पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों ने सोमवार सुबह एसएसपी से मुलाकात की। आरोप लगाया कि झूंसी पुलिस की लापरवाही के चलते ही दो नामजद आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। न ही घटना में प्रयुक्त कार बरामद की जा सकी है। लापरवाही का ही नतीजा है कि 48 घंटे बाद भी पुलिस एक भी अज्ञात आरोपी को चिह्नित नहीं कर सकी है। चचेरे भाई ने बताया कि शिकायत के बाद एसएसपी ने फोन पर झूंसी थाने प्रभारी थानाध्यक्ष को फटकार लगाई और जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए।
एक आरोपी ने डाली समर्पण की अर्जी
एक ओर पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। उधर दूसरी ओर फरार चल रहे नामजद आरोपी ने आत्मसमर्पण करने की तैयारी में हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो नामजद आरोपी विनीत पासी की ओर से सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी डाली गई।