फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दूर के चाचा ने की थी 11वीं की छात्रा की हत्या

दूर के चाचा ने की थी 11वीं की छात्रा की हत्या

Sun, 06 Jan 2019 07:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
दूर के चाचा ने की थी 11वीं की छात्रा की हत्या
वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

0000000000000000000000

चाचा ने की थी 11वीं की छात्रा की हत्या
हंडिया के भगौतीपुर नहर पुलिया के नीचे मिला था शव
शादी से इंकार पर बौखलाकर घोंट दिया था गला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भदोही निवासी 11वीं की छात्रा की हत्या कर लाश हंडिया के भगौतीपुर नहर पुलिया के नीचे फेंके जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा का कर दिया है। अफसरों का दावा है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले पूर्व प्रेमी ने ही उसकी हत्या की। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
भदोही के सुरियावां बवई निवासी राधा(19) वर्ष 11वीं की छात्रा थी। उसकी लाश 29 दिसंबर को भगौतीपुर नहर के नीचे बोरे में मिली थी। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो कई अहम बातें पता चलीं। इसी आधार पर पुलिस ने टेला रेलवे क्रॉसिंग के पास से सूरज बिंद पुत्र रामराज बिंद निवासी टेला को पकड़ा। गहराई से पूछताछ में उसने पूरी कहानी बयां की। बताया कि मृतका उसके मौसेरे भाई की बेटी थी। जिससे वह प्यार करता था। काफी समय से दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। पिछले दिनों राधा की शादी कहीं और तय हो गई। उसने राधा से इसके लिए राजी न होने की बात कही लेकिन, वह नहीं मानी। इससे वह बौखला गया और उसे सबक सिखाने की ठान ली।
विज्ञापन

28 दिसंबर की रात वह प्लानिंग के तहत रस्सी व बोरी लेकर साइकिल से बवई पहुंचा और फोन से राधा को उसके घर के बाहर बगीचे में बुलाया। वहां फिर उसने उससे कहा कि वह शादी से इंकार कर दे लेकिन, वह नहीं मानी। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव बोरी में भरकर साइकिल से भगौतीपुर नहर पुलिया के पास लाया और वहीं फेंककर भाग निकला। राधा को दिया मोबाइल फोन भी उसने बगीचे में ही तोड़कर फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साइकिल के साथ ही घटनास्थल से कान की बाली, सैंडिल व मोबाइल की बैट्री व बैक कवर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed