{"_id":"5bb78580867a55123e6dd313","slug":"161538753920-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर लगाने के विवाद में छात्र को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टर लगाने के विवाद में छात्र को मारी गोली
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर लगाने के विवाद में छात्र को मारी गोली
सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास भोर में घटना, दो नामजद
निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, पीठ में लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जार्जटाउन में सीएमपी डिग्री कॉलेज के पिछले गेट के पास शुक्रवार भोर में छात्र को गोली मार दी गई। आरोप है कि पोस्टर लगाने के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। छात्र को सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रत्याशी समेत दो लोगों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।
आकाश द्विवेदी (20) पुत्र अनिल द्विवेदी मूल रूप से मांडा का रहने वाला है। वह सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। शहर में वह जार्जटाउन क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहता है। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि आकाश सीएमपी छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का समर्थन कर रहा था। कॉलेज में बॉटनी डिपार्टमेंट की ओर स्थित पिछले गेट से वोटिंग के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना था। ऐसे में शुक्रवार भोर में आकाश अपने साथियों बीसू उपाध्याय, अवनीश सिंह व सुंदरम सिंह के साथ गेट के बाहर स्थित दीवार पर पोस्टर लगा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी मयंक मिश्रा आजाद व उसका साथी मो. खालिद नुमान बाइक से आ धमके और आकाश व उसके साथियों से भिड़ गए। कुछ देर बाद मयंक ने पिस्टल निकाल ली। इसी दौरान खालिद के ललकारने पर उसने फायर कर दिया। गोली आकाश के दाहिने कंधे पर लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथियों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। साथी आकाश को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां से उसे सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोपहर में आकाश का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने कंधे में फंसी गोली निकाली। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर, दोपहर बाद भाई शिवजी ने थाने में पहुंचकर नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर जार्जटाउन निशिकांत ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अध्यक्ष प्रत्याशी ने भी दो को कराया नामजद
उधर इससे पहले नामजद आरोपी मयंक मिश्रा निवासी कुंडा, प्रतापगढ़ ने भोर में ही दो नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ बम से हमला, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका आरोप है कि वह शुक्रवार भोर में साढ़े चार बजे के करीब अपने भाइयों के साथ सीएमपी के पिछले गेट के पास से घर जा रहा था। इसी दौरान वहां रोहित तिवारी उर्फ सेंटी दादा व अंकित सिंह देवा अपने कई साथियों संग पहुंचे और बम चलाने लगे। इस दौरान उसके साथ ही कुंदजीज सिंह भी घायल हो गए। मयंक का आरोप है कि हमले के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।