फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नदी में मिली बाइक से फैली सनसनी

नदी में मिली बाइक से फैली सनसनी

Tue, 17 Jul 2018 07:12 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
नदी में मिली बाइक से फैली सनसनी
लालगंज कोतवाली के बीरशाहपुर गांव के समीप सई नदी पुल के नीचे पानी में मंगलवार की सुबह लावारिस बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नदी में बाइक देखी तो लोगों का मजमा लग गया। बाइक से कुछ दूरी पर नदी में एक बोरी भी पड़ी थी। बीच नदी में बाइक पड़ी होने से साफ था कि पुल के ऊपर से नीचे उसेे फेंका गया था। लोगों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लालगंज व सांगीपुर पुलिस मौके पहुंची, लेकिन सीमा विवाद में मामला उलझा रहा। करीब आधे घंटे बाद सीमा विवाद का निबटारा होने के बाद तय हो सका कि घटनास्थल लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है। इसके बाद पुलिस ने बाइक पानी से बाहर निकलवाई। नदी से बोरी भी बाहर निकाली गई, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। काफी देर पड़ताल के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका तो बाइक लेकर लौट आई। लोग हत्या व लूट के बाद बाइक नदी में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि नदी में फेंकी गई बाइक चोरी की हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed