{"_id":"5ae7749c4f1c1b76098b74ff","slug":"161525118108-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे की तलाश में मप्र तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारे की तलाश में मप्र तक पहुंची पुलिस
Updated Tue, 01 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारे की तलाश में मप्र तक पहुंची पुलिस
48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर एलएलबी छात्र का हत्यारोपी
आरोपी के पिता समेत पांच दोस्तों को पुलिस ने उठाया
पैसों के विवाद की गुत्थी भी उलझी
इलाहाबाद। सीएमपी के विधि छात्र सत्येंद्र प्रताप की हत्या के 48 घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद हत्यारा पुलिस के चंगुल से बाहर है हालांकि उसकी तलाश में पुलिस मप्र तक पहुंच चुकी है। उसके रिश्तेदारों एवं दूसरे अन्य संभावित स्थानों के बारे में पता लगाकर पुलिस वहां दाबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों ने हत्यारे के बारे में अहम सुराग हाथ में आने का दावा करते हुए उसके जल्द पकड़ में आने की बात कही है।
हत्यारोपी सौरभ की धरपकड़ के लिए उसके शिक्षक पिता को चोलापुर, बनारस स्थित घर से उठाया है। सौरभ के पांच दोस्तों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। लोकेशन के लिए उनके फोन सर्विलांस पर लगा रखे हैं। घटना के दिन मौजूद नीलेश को पुलिस ने अपने साथ रखा हुआ है। उसकी निशानदेही पर पुलिस काम कर रही है। हत्या में रिवाल्वर के इस्तेमाल की बात कही जा रही है लेकिन रिवाल्वर किसकी है यह अभी तक साफ नहीं हुआ। नीलेश का दावा है रिवाल्वर सौरभ की है लेकिन इसे मानने को लेकर पुलिस दुविधा में है। पुलिस का कहना है अगर सौरभ के पास हथियार रहता तब अपने बचाव में वह इसका इस्तेमाल करता। पुलिस इस बिन्दू पर भी जांच कर रही है कि रिवाल्वर कहीं मृत छात्र सत्येंद्र की तो नहीं थी, जिसे घटना के समय उसने अपने साथ रखा हो और मौका पाकर सौरभ ने उसी रिवाल्वर से फायर कर दिया हो। इसके अलावा पैसों के विवाद की गुत्थी भी उलझी हुई है। सत्येंद्र के परिवार वालों से लेकर उसके जानने वाले तक पैसों की रकम को लेकर साफ तौर पर कुछ भी नहीं बता सके हैं। सत्येंद्र छात्र राजनीति में सक्रिय बताया जाता है जबकि सौरभ बहुत अधिक सक्रिय नहीं था। पुलिस को पूछताछ में यह भी मालूम चला कि सौरभ ने भी कुछ रकम सत्येंद्र को किसी काम के लिए दी हुई थी। ऐसे में लड़ाई किसके पैसे के लिए हुई यह गुत्थी सुलझाई जानी बाकी है। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र के मुताबिक बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।