फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली गोली

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली गोली

Wed, 27 Dec 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली गोली
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात ‘जानवर’ को लगी गोली
विज्ञापन

0 दो साल से फरार था पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश, बंदूक, तमंचा और कारतूस बरामद
0 क्राइम ब्रांच और धूमनगंज पुलिस ने दबोचा कौशाम्बी के अपराधी को, साथी भागा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कौशाम्बी में पुलिस कस्टडी से फरार 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश इकरार उर्फ जानवर को मंगलवार शाम धूमनगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली धंसी। बदमाश के कब्जे से लूटी गई बंदूक, तमंचा तथा बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। कछार में छिपे इस बदमाश का कौशाम्बी के पूरामुफ्ती इलाके में बेहद खौफ था। उसकी गिरफ्तारी की खबर फैली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
क्राइम ब्रांच को मंगलवार शाम धूमनगंज में नीमसराय में कछार के पास बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर स्वाट टीम प्रभारी जीतेंद्र पाल सिंह ने धूमनगंज थाने की पुलिस के साथ उधर घेराबंदी की। ग्यासुद्दीनपुर से मरियाडीह की तरफ जाने वाली सड़क पर दो लोग पुलिस को दिखे तो उन्हें रुकने का इशारा किया। मगर वे फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी आड़ में जाकर जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश गोली लगने पर घायल होकर गिर गया जबकि दूसरा भाग गया। पुलिस करीब पहुंची तो पता चला कि बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली धंसी थी। पूछताछ में मालूम हुआ कि मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी मोहम्मद इकरार कौशाम्बी में पूरामुफ्ती के उजहिनी गांव का रहने वाला है। पूरामुफ्ती पुलिस ने बताया कि इस कुख्यात अपराधी के खिलाफ हत्या कत्ल और कत्ल की कोशिश समेत 24 मुकदमे दर्ज हैं। दो साल पहले वह मंझनपुर में अदालत में पेशी पर ले जाते समय पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। तब से उसकी तलाश हो रही थी। फरारी के दौरान भी वह पूरामुफ्ती इलाके में लगातार अपराध करता रहा। उसकी गिरफ्तारी पर आईजी स्तर से 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

00000000
घर से लड़कियां उठा ले जाता था बदमाश
-अपराधी इकरार की हरकतों से इलाके में लोग बेहद दहशत में थे। खौफ का आलम यह था कि वह घर से जबरन लड़कियां कछार में उठा ले जाता और मनमानी करने के बाद छोड़ता लेकिन लोग थाने में शिकायत की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। बदमाश खुलेआम धमकी देता था कि थाने गए तो गोली से उड़ा देगा। फरारी के दौरान उसने तीन लोगों को गोली मार दी। उसके डर से कई परिवार उजहिनी गांव से दूर किराए के मकान में रहने लगे थे। वह गंगा के कछार में छिपकर नाविकों, पशु व्यापारियों और किसानों से लूटपाट भी करता। सहमे लोग उसे खुद रंगदारी पहुंचाने लगे थे। धूमनगंज और पूरामुफ्ती के कछार में फरारी काट रहे जानवर को पुलिस नहीं दबोच पा रही थी। पता चला है कि वह हत्या की सुपारी भी लेने लगा था। उसके पास लूटी गई दोनाली बंदूक के साथ ही 50 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed