फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विवाहिता को धमकाकर युवक ने किया दुराचार

विवाहिता को धमकाकर युवक ने किया दुराचार

Sun, 09 Jul 2017 07:39 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को धमकाकर युवक ने किया दुराचार
बाबागंज (ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा भवानी गांव निवासी एक विवाहिता को डरा धमकाकर गांव का युवक एक वर्ष से दुराचार कर रहा था। महिला के पति को जब पता चला तो उसने आरोपी युवक समझाने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित युवक ने विवाहिता के पति को मारने के लिए ईंट लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत करते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


पति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक वर्ष पहले गांव के युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुराचार किया। इसके बाद वह उसकी पत्नी के नंबर पर अलग-अलग नंबरों से फोन करके उसे धमकाते हुए कभी अपने घर तो कभी उसके घर आकर दुराचार करता रहा। रविवार को विवाहिता ने आरोपी युवक की करतूत पति को बता दी। इस पर पति युवक को समझाने पहुंच गया। तभी आरोपी ने विवाहिता के पति को जान से मारने से लिए ईंट लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला और उसने मामले की शिकायत संग्रामगढ़ थाने में दी। पीड़ित का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी आरोपी के खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed