फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हर्ष फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार
हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


महिला के घर बमबाजी में भी शामिल था एक आरोपी
निहालपुर में 11 जून को हुई थी घटना, छह हुए थे नामजद

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करेली के निहालपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान किशोर की मौत के मामले के दो नामजद आरोपी शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने उन्हें लकड़मंडी तिराहे के पास से पकड़ा। जांच में पता चला कि इनमें से एक अकबरपुर में महिला के घर बमबाजी के मामले में भी शामिल था।

करेली के निहालपुर में 11 जून की रात 12 बजे के करीब यह घटना हुई थी। निहालपुर निवासी मो. शाहिद उर्फ अफजाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें मोहल्ले के ही कुछ लड़के शामिल थे। इसी दौरान उन युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली छत पर खड़े उसके मेमेरे भाई मो. दाऊ को लग गई। अस्पताल ले जाने पर उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया जिसके बाद परिजन उसे लेकर पीजीआई चले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में राजू बड़ई, भय्या, हमजा, अजहर, खबरी व माजिद के साथ ही उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से मो. निसाफ उर्फ राजू, अफाक उर्फ भय्या व मो. आसिफ उर्फ खबरी ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाली थी। हालांकि सरेंडर से पहले ही करेली पुलिस ने मो. अफाक उर्फ भैय्या और मो. आसिफ उर्फ खबरी दोनों निवासी आदर्शनगर करेली को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि पकड़ा गया आसिफ उर्फ खबरी और हर्ष फायरिंग मामले में नामजद एक अन्य हमजा छह जून को अकबरपुर में महिला के घर बमबाजी मामले में नामजद हैं। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed