फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित लकी स्नैक्स एंड स्वीट्स रेस्टोरेंट में शनिवार रात अचानक आग लग गई। कात्यायनी कॉलोनी में रहने वाले हरोप्रसाद डे सुभाष चौराहे के पास रेस्टोरेंट चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार रात 11 बजे के करीब वह रेस्टोरेंट बंद कर घर चले गए। 11.30 बजे के करीब अचानक रेस्टोरेंट के भीतर से धुआं उठने पर पड़ोसियों ने सूचना दी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। शटर खोलकर वह रेस्टोरेंट के भीतर घुसे तो चारों तरफ धुआं फैला हुआ था। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। फायरब्रिगेड कर्मचारी किसी तरह भीतर पहुंचे तो पता चला कि आग किचेन में बने इलेक्ट्रॉनिक पैनल में लगी थी। बिजली सप्लाई बाधित कराने के बाद फायरकर्मियों ने आग बुझाई। घटना में पैनल के पास रखा स्टेब्लाइजर जल गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed