फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छात्रा के साथ कालेज में छेड़खानी

छात्रा के साथ कालेज में छेड़खानी

Sat, 22 Jun 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ कालेज में छेड़खानी
दो छात्राओं के साथ कालेज में छेड़खानी
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसपी को दी गई तहरीर
प्रयागराज। सहसों स्थित कालेज में 15 जून को कालेज में किसी काम से गईं दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई। प्राचार्य को सूचना दी गई लेकिन जब उन्हें पता चला कि छेड़खानी में शामिल बिजली विभाग का एक अधिकारी है तो उन्होंने केस न करने को कहा। पुलिस ने भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो शुक्रवार को एसएसपी को तहरीर दी गई है।

नवाबगंज की रहने वाली युवती सहसों स्थित एक पीजी कालेज की छात्रा है। वह 15 जूून को किसी काम से अपनी सहेली के साथ कालेज गई थी। वहीं पर वाटर कूलर के पास दोनों पानी पी रही थीं। उसी समय कुछ लोग पहुंचे और अश्लील कमेंट करने लगे। एक ने युवती के साथ शारीरिक छेड़खानी भी कर दी। दोनों भागकर प्राचार्य के पास पहुंची तो वे भी बाहर निकले। बाद में पता चला कि छेड़खानी करने वालों में बिजली विभाग का एक अफसर शामिल है तो प्राचार्य ने बात को रफा दफा करने को कहा। फिर युवती ने परिजनों को बुला लिया। थरवई थाने में तहरीर दी गई लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। शुक्रवार को एसएसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। इस मामले की महिला आयोग और शासन को शिकायत भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed