फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   थाने में शव रखकर प्रदर्शन, जमकर हंगामा

थाने में शव रखकर प्रदर्शन, जमकर हंगामा

Sat, 08 Jun 2019 01:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
थाने में शव रखकर प्रदर्शन, जमकर हंगामा
कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने थाने में रखा शव, जमकर हंगामा
विज्ञापन

पिटाई में घायल अधेड़ की मौत पर भड़का गुस्सा
पुलिस-परिजनों में नोकझोंक, बहुत समझाने पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हमले में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत के बाद शुक्रवार को दारागंज थाने में जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई न होने का आरोप लगा रहे परिजन व स्थानीय लोग पोस्टमार्टम के बाद थाने पहुंचे और शव रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। घंटों चली मान-मनौव्वल के बाद जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला तो लोग शांत हुए और तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
दारागंज के मीरागली निवासी रामकुमार उर्फ पप्पू निषाद व परिवार के ही शिवबाबू निषाद के बीच दो जून को विवाद हो गया था। आरोप है कि लाठी-डंडों से हुए हमले में पप्पू को गंभीर चोट आई और उन्हें एसआरएन अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर शिवबाबू, उसकी पत्नी व बेटे समेत तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब इलाज के दौरान रामकुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब ढाई बजे परिजन व स्थानीय लोगों ने शव ले जाकर दारागंज थाने में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हेें हटाना चाहा तो उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। लोगों का आक्रोश देखकर पुलिसकर्मी भी बैकफुट पर चले गए। घंटों मान-मनौव्वल चलती रही। बाद में इंस्पेक्टर ने दो दिन के भीतर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। करीब एक घंटे बाद थाने से शव लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


हिरासत में होने के बावजूद नहीं की कार्रवाई
परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपी शिवबाबू को चार दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने उसका चालान नहीं किया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई की बजाय पुलिसकर्मी ‘सेटिंग’ में लगे रहे। उधर, इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों के भड़काने पर परिजन व अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। जिन्हें समझाया गया तो वह शांत हो गए। मामले में मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी हिरासत में है जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed